चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र के हंसासर गांव में शादी समारोह का खाना खाने के बाद करीब 60 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद रतनगढ़ के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर इसे फूड पोइजनिंग का मामला बता रहे हैं. इलाज के बाद आधे से ज्यादा मरीजों को छुट्टी दे दी गई है, जबकि बाकी का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है.