कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे 52 पर शंभूपुरा गांव के पास खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के श्रद्धालु भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए. इस दर्दनाक घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने गहरा दुख जताया है. पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गया है.