राजस्थान के कोटा, फलौदी और जोधपुर में हुए सड़क हादसों में कुल 14 लोगों की जान चली गई. कोटा के शंभूपुरा गांव के पास हुए हादसे में 9 लोगों की मौत हुई, जो सभी महाराष्ट्र के रहने वाले थे और खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे. वहीं फलौदी के देचू में कार और टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई.