बांसवाड़ा जिले की गढ़ी पंचायत समिति के पालोदा ग्राम पंचायत में वार्ड नंबर 7 की SC महिला आरक्षित सीट पर 4 पुरुषों के चुनाव लड़ने और जीतने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. नामांकन स्वीकार होने से लेकर मतदान, मतगणना और प्रमाणपत्र मिलने तक किसी को गड़बड़ी का एहसास नहीं हुआ, जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें सीट पुरुष होने की जानकारी मिली थी। इस घटना ने पंचायत चुनाव की आरक्षण व्यवस्था और निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.