पुष्कर मेले में इस बार ऊंटों से ज्यादा गुजरात के गोल्डन किंग, महाराष्ट्र के आरडीएक्स-एलेक्स और सफेद मारवाड़ी घोड़े विश्वास जैसे 5 से 21 करोड़ रुपये तक की कीमत वाले घोड़ों की चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर वायरल शाही जुलूस और करोड़ों के दावों के बीच इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में पड़ताल की गई है कि क्या वाकई मैदान में इतने महंगे सौदे होते हैं या यह सिर्फ ब्रांडिंग और प्रचार का हिस्सा है.