टोंक जिले की पंचायत समिति पिपलू के वार्ड नंबर 2 में पंचायत चुनाव के दौरान लगाई गई करीब 50 रोड लाइटों को चुनाव परिणाम आने के कुछ घंटों बाद उतारने का वीडियो वायरल हो रहा है. आरोप है कि ये लाइटें मतदाताओं को लुभाने के लिए लगाई गई थीं और निवाई विधायक के पीए की पत्नी प्रियंका के चुनाव हारने के बाद इन्हें हटा लिया गया. लाइटें हटने से ग्रामीणों में नाराजगी है और इसे 'चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात' जैसी स्थिति बताया जा रहा है.