बांसवाड़ा के दानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देव रिछड़ी गांव के पास यात्रियों से भरी एक क्रूजर गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई, जिसमें करीब 15 से 20 लोग घायल हो गए। सभी लोग महड़ी खेड़ा (कालाखेत) गांव के निवासी हैं, जो एक मृत भोज कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, लेकिन ग्रामीणों और राहगीरों की तत्परता से सभी घायलों को बाहर निकालकर निजी वाहनों से अस्पताल में भर्ती कराया गया.