डीडवाना-कुचामन में स्टेशन रोड पर कुचामन कॉलेज के सामने अनियंत्रित बस ने मोड़ ले रही बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. बाइक चालक दिनेश कुमार गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है. घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.