45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) में पार्टनर स्टेट के रूप में शामिल राजस्थान पवेलियन को अब तक करीब 1 लाख लोग देख चुके हैं, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विकसित राजस्थान के विजन को प्रस्तुत किया जा रहा है.पवेलियन में 41 जिलों के वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, 24 जीआई टैग उत्पादों और 44 स्टॉलों के जरिए शिल्पकारों, उद्यमियों व महिला स्वयं सहायता समूहों को मंच मिला है. इसके अलावा जयपुर में तीन दिवसीय जयपुर सिल्वर शो 2026 का भी आयोजन हुआ, जिसमें देशभर के कारोबारियों ने चांदी के आकर्षक उत्पाद प्रदर्शित किए.