पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (CST) ने सूचना पर राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र के एक निजी होटल में कार्रवाई कर देह व्यापार गतिविधियों का खुलासा किया, जहां से थाईलैंड की करीब 7 युवतियों, होटल संचालक और 7 अन्य आरोपियों को दस्तयाब किया गया. प्रारंभिक जांच में युवतियों के पास वीजा संबंधी दस्तावेज और भरा हुआ इमीग्रेशन क्लीयरेंस फॉर्म नहीं मिला, और होटल संचालक ने विदेशी युवतियों को ठहराने की सूचना नियमानुसार IB को भी नहीं दी थी। कार्रवाई पुलिस आयुक्त अंशुमन भूमिया के निर्देशन में हुई और आगे की जांच राजीव गांधी नगर थाना पुलिस कर रही है.