सितंबर के शहरी निकाय चुनावों में 0.94% के मामूली अंतर के मुकाबले राजस्थान के पंचायत चुनावों में कांग्रेस ने बीजेपी पर 5% से अधिक वोट प्रतिशत की बढ़त बनाते हुए ग्रामीण सीटों पर मजबूत पकड़ दर्ज की। बीकानेर, जोधपुर और अलवर जैसे केंद्रीय मंत्रियों के गृह जिलों में भी कांग्रेस को जिला परिषद और पंचायत समिति में बड़ी बढ़त मिली, जिससे सियासी समीकरण बदल गए.इस नतीजे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और गजेंद्र सिंह शेखावत समेत भाजपा नेतृत्व ने हार के कारणों की समीक्षा और सुधार की बैठकों की तैयारी शुरू कर दी है.