चित्तौड़गढ़ में जिला प्रमुख और पंचायत समिति चुनाव की खींचतान के बीच RLP की महिला प्रत्याशी शंकरीबाई भील को बाड़ेबंदी से ले जाने के आरोप पर बड़ा सियासी घमासान मच गया है. RLP जिला प्रभारी बद्रीलाल जाट ने विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और उनके साथियों पर बातचीत के दौरान कैंडिडेट व गाड़ी ले जाने का आरोप लगाया है, जबकि शंकरीबाई का BJP को समर्थन देने वाला वीडियो भी सामने आया है। मामला RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल तक पहुंचने के बाद पार्टी ने सोमवार को चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर बड़े प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है.