राजस्थान में एक बार फिर मौसम विभाग ने तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। जोधपुर, बीकानेर और शेखावाटी संभाग के जिलों में दोपहर के बाद आंधी के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है। बेमौसम बारिश की इस नई चेतावनी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।