राजस्थान के कई जिलों में पिछले 2-3 दिनों से मौसम ने करवट बदली है। जहां एक ओर जैसलमेर, सीकर, नागौर और डीडवाना में तेज हवाओं और बारिश के साथ तापमान गिरा है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर यह बारिश किसानों के लिए 'आफत' बनकर आई है।