Raisen Ka Kila: देखिए मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में स्थित ऐतिहासिक रायसेन किला, जो अपने भीतर इतिहास, आस्था और रहस्यों की अनगिनत परतें समेटे हुए है। कहा जाता है कि इस किले पर 14 बार आक्रमण हुआ। दो बार जोहर की ज्वाला भड़की और यहां की रानियों ने सम्मान की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति तक दे दी। किले में स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर साल में सिर्फ एक बार महाशिवरात्रि पर खुलता है और वही मदन तालाब और पारस पत्थर की मान्यता इस किले को और भी रहस्यमय बना देती है। इतिहास के पन्नों में दर्ज शौर्य बलिदान और विश्व विश्वासघात की कहानियां आज भी रायसेन के इस किले को एक अनसुलझी पहेली बना देती है।