Rajasthan Assembly Session: राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान सियासी माहौल उस समय गरमा गया जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विपक्ष की ओर से दी गई पांच साल बनाम दो साल के कामकाज पर बहस की चुनौती को सदन में स्वीकार कर लिया. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि इस विषय पर बहस के लिए दिन और समय तय कर दिया जाए. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सदन में कहा कि विपक्ष ने कांग्रेस सरकार के पांच साल और भाजपा सरकार के दो साल के कार्यकाल की तुलना की चुनौती दी थी जिसे वे प्रदेश के जनसेवक होने के नाते स्वीकार करते हैं. #RajasthanAssembly #BhajanlalSharma #RajasthanPolitics #BJPvsCongress #5YearsVs2Years #VidhanSabhaLive #RajasthanNews #PoliticalBattle #VikasDebate #BreakingNewsRajasthan #SiyasiGhamasan