Rajasthan Election: गहलोत, पायलट, वसुंधरा के सामने नहीं मिल रहे जिताऊ उम्मीदवार

  • 17:13
  • प्रकाशित: अक्टूबर 23, 2023
राजस्थान (Rajasthan) में कांग्रेस (Congress) पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 43 प्रत्याशी घोषित हुए हैं. इनमें सीएम गहलोत (CM Gehlot) और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) की भी उम्मीदवारी तय हो गई है. गहलोत अपनी परंपरागत सीट जोधपुर की सरदारपुरा और सचिन पायलट टोंक से चुनाव लड़ेंगे. वहीं बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची में वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) को अपनी सीट झालरापाटन से ही पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. लेकिन इन तीनों दिग्गज नेताओं के सामने कौन कैंडिडेट खड़ा होगा, यह तय नहीं हो पाया है. इन कद्दावर नेताओं के सामने उम्मीदवार ढूंढने में दोनों पार्टियों को पसीने छूट रहे हैं. क्योंकि इनके सामने जो चुनाव लड़ता है, अब तक का रिकॉर्ड कहता है, वो चुनाव हारता है. इन्ही सब मुद्दों पर देखिए चुनावी चर्चा.

संबंधित वीडियो