Rajasthan High Court bomb threat: राजस्थान में एक बार फिर धमकी भरे मेल ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है. शुक्रवार (6 फरवरी) सुबह 11 बजे के आसपास जयपुर और जोधपुर परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जयपुर बेंच को मेल भेजा गया था, इसके बाद हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई. बम स्क्वाड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट होकर काम कर रही है. वहीं, जोधपुर हाइकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। #JaipurHighCourt #BreakingNews #RajasthanPolice #BombThreat #SecurityAlert #JaipurNews #RajasthanNews #HighCourtEvacuated #EmergencyNews #JaipurAlert #SecurityThreat