राजस्थान आवासन मंडल (RHB) ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर अपनी सफलता का परचम लहराया है। मंडल की महत्वाकांक्षी 'समृद्धि योजना' (Samridhi Yojana) को किफायती और आधुनिक आवास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रतिष्ठित 'स्कॉच गोल्ड अवार्ड' (Skoch Gold Award) से सम्मानित किया गया है।