Rajasthan Nagar Nikay Chunav: राजस्थान की सियासत में आज एक बड़ा पन्ना पलटने जा रहा है... बीते रोज गांवों की सरकार के लिए 'दो संतान' की बाध्यता खत्म करने के बाद, अब बारी शहरों की है.... विधानसभा में आज राजस्थान नगरपालिका (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किया..... इस बिल के पास होते ही अब नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में भी वे लोग चुनाव लड़ पाएंगे जिनके दो से ज्यादा बच्चे हैं.... 30 साल पुरानी इस पाबंदी को हटाने के पीछे सरकार के कई तर्क है लेकिन सवाल ये कि क्या 'दो संतान' की पाबंदी हटाना जनसंख्या नियंत्रण अभियान को कमजोर नहीं करेगा? आखिर 30 साल बाद ऐसा क्या हुआ कि नियम को 'अप्रासंगिक' कहना पड़ रहा है? क्या ये संशोधन नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने के लिए लाया गया है? या निकाय चुनावों में वोट बैंक की राजनीति साधने का तरीका है? #rajasthannews #nakaychunav #ndtvrajasthan #rajasthanhindinews #nikayelection #politicsnews