Rajasthan Nikay Chunav 2026: 199 बोर्ड BJP के नाम, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

  • 9:22
  • प्रकाशित: सितम्बर 21, 2026

Rajasthan Nikay Chunav 2026: 199 बोर्ड BJP के नाम, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल | Hindi News राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में जीत दर्ज की। अलवर, पाली, उदयपुर, अजमेर समेत कई बड़े निकायों में भाजपा ने बोर्ड बनाने में सफलता हासिल की। कई जगहों पर निर्दलीय पार्षदों का समर्थन और अंतिम समय के समीकरण निर्णायक साबित हुए। भाजपा मुख्यालय में जीत का जश्न मनाया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ खुशी जताई। भाजपा नेताओं ने इसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की नीतियों, संगठन की रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत बताया। वहीं कांग्रेस को कुछ महत्वपूर्ण निकायों में सफलता मिली, लेकिन कई ऐसी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा जहां पार्टी मजबूत स्थिति में मानी जा रही थी.

संबंधित वीडियो