Rajasthan Panchayat Election 2026: गांवों का मूड क्या है? पंचायत चुनाव में उठे पानी, सड़क और रोजगार के सवाल
राजस्थान में पंचायत चुनाव का माहौल गरमा चुका है। गांव की चौपालों से लेकर चाय की थड़ियों तक चुनावी चर्चाओं का दौर जारी है। लेकिन इस बार ग्रामीण सिर्फ चुनावी वादों पर नहीं, बल्कि अपने मूलभूत अधिकारों और विकास के मुद्दों पर सवाल पूछ रहे हैं।
डीडवाना के थानू गांव से लेकर राजसमंद, जैसलमेर और फलोदी के ग्रामीण इलाकों तक लोगों ने पेयजल संकट, जर्जर सड़कें, सफाई व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, पशु चिकित्सालय, बिजली और रोजगार को सबसे बड़ा मुद्दा बताया।
कई गांवों में महिलाओं ने खुलकर कहा कि वर्षों बाद भी पानी की समस्या जस की तस है। वहीं युवाओं ने रोजगार, शिक्षा और डिजिटल सुविधाओं की मांग उठाई। पंचायत चुनाव में इस बार समीकरण नहीं, बल्कि विकास और बुनियादी सुविधाएं बड़ा मुद्दा बनती दिख रही हैं।
#panchayatelection #rajasthanelection #groundreport #rajasthannews #villagedevelopment #watercrisis #ruraldevelopment #didwana #rajsamand #jaisalmer #phalodi #election2026
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan