राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा जुबानी हमला बोला है। राठौड़ ने कबीर दास जी के दोहे का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसा नेता है, वैसे ही उनके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के 'हुड़दंग' और 'नाटकबाजी' से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की प्रतिष्ठा को गहरा धक्का लगा है। मदन राठौड़ ने यहाँ तक कह दिया कि कांग्रेस एक षडयंत्र के तहत देश की छवि धूमिल कर रही है और यह पार्टी गर्त में जा रही है। देखिए मदन राठौड़ का यह पूरा बयान।