राजस्थान की सियासत में एक बार फिर भारी उबाल है! कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के बीच पुरानी अदावत अब एक नई 'लेटर वॉर' में बदल गई है। किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर डोटासरा के रिश्तेदारों पर भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़े और गलत तरीके से OBC प्रमाण पत्र बनवाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, डोटासरा ने पलटवार करते हुए किरोड़ी लाल मीणा के ही विभाग में खाद-बीज घोटाले का मुद्दा उठा दिया है