राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर अंदरूनी कलह सतह पर आ गई है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के "ऐरे-गैरे नत्थू-खैरे" वाले बयान ने पार्टी के भीतर और बाहर सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। डोटासरा के इस बयान पर प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप चौधरी ने सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार करते हुए उन्हें "पागल" तक कह डाला। वहीं, इस अंतर्कलह पर बीजेपी भी हमलावर है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर ने डोटासरा के अहंकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे जिस कंधे पर चढ़े, उसी को धक्का देने की तैयारी में हैं।