राजस्थान के नागौर जिले के डेगाना में नामांकन जांच मामले को लेकर भारी बवाल हो गया है। SDM कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश कुंकणा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे कार्यकर्ताओं का आक्रोश और बढ़ गया है।