कोटा के नांता थाना क्षेत्र में मोहनलाल सुखाड़िया योजना के D ब्लॉक में बम जैसी किसी वस्तु के विस्फोट के बाद हड़कंप मच गया. पुलिस, FSL, CID और डॉग स्क्वाड ने मौके से सैंपल जुटाए, इलाका बैरिकेडिंग कर सील किया गया और पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. शुरुआती जांच में किसी खतरनाक विस्फोटक के इस्तेमाल की पुष्टि नहीं हुई है.