पाली के सरदार पटेल नगर में कोर्ट के आदेश पर 40 साल पुराने दो मकानों को हटाने के लिए प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ पहुंची. कार्रवाई के दौरान चारों तरफ के रास्ते बंद कर दिए गए और पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (JCB) से मकानों को ध्वस्त किया गया. 1979 के पट्टे और कोर्ट में मामला लंबित होने के दावों के बीच हुई इस अचानक कार्रवाई से स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच सवाल खड़े हो रहे हैं.