बीते कुछ महीनों की राहत के बाद दिल्ली की हवा फिर रेड सिग्नल पर है और एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक स्तर की ओर बढ़ रहा है. सरकार ने GRAP-2 की सख्त पाबंदियां लागू कर दी हैं, जिसके तहत दिल्ली से बाहर के राज्यों से आने वाले BS6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक है. चिल्ला बॉर्डर समेत सभी एंट्री पॉइंट्स पर ट्रैफिक पुलिस और कई विभागों के अधिकारी हर वाहन की चेकिंग कर रहे हैं.