AI और अत्याधुनिक हथियार! जैसलमेर में आज तय होगी सेना की रणनीति?

  • 6:25
  • प्रकाशित: नवम्बर 03, 2026
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जैसलमेर दौरे के दूसरे दिन होटल फोर्ट रजवाड़ा में रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की हाई लेवल बैठक होने वाली है. बैठक की अध्यक्षता राजनाथ सिंह करेंगे और इसमें CDS समेत तीनों सेनाओं के अधिकारी, समिति के सदस्य और लोकसभा-राज्यसभा सांसद शामिल रहेंगे. भविष्य की सामरिक चुनौतियों को देखते हुए सेना में अत्याधुनिक हथियारों, उन्नत तकनीक और AI आधारित प्रणालियों को बढ़ावा देने पर चर्चा हो सकती है, और इसके लिए जैसलमेर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है.

संबंधित वीडियो