राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में सुबह 10 बजे तक वोटिंग के आंकड़े सामने आए, जिसमें खैरथल-तिजारा में सबसे ज्यादा मतदान दर्ज हुआ. गगवाना पोलिंग बूथ पर युवाओं, बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं में वोट डालने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. वोटिंग की शुरुआत में ईवीएम (EVM) मशीन में कुछ तकनीकी खराबी आई थी, जिसे तुरंत ठीक कर मतदान सुचारू रूप से शुरू कराया गया.