वित्तीय वर्ष 2014-15 में जो भारत का डिफेंस प्रोडक्शन लगभग 46,429 करोड़ रुपये था, वह बढ़कर अब 1,78,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है. देश का डिफेंस एक्सपोर्ट भी 1,000 करोड़ से बढ़कर लगभग 40,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है. सरकार का लक्ष्य वर्ष 2029 तक डिफेंस प्रोडक्शन को 3 लाख करोड़ रुपये और एक्सपोर्ट को 50,000 करोड़ रुपये से अधिक ले जाने का है.