Rajasthan Punjab Water Dispute: राजस्थान और पंजाब के बीच दशकों पुराना पानी का विवाद एक बार फिर गरमा गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के हालिया बयान ने राजस्थान सरकार और सीमावर्ती जिलों के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सीएम भगवंत मान का दावा है कि पंजाब सरकार, राजस्थान से पानी की रॉयल्टी के रूप में करीब ₹1.44 लाख करोड़ की बकाया राशि वसूलने के लिए अब अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। यह विवाद 1920 के दौर के समझौतों से जुड़ा है, जिसे लेकर अब सियासत तेज हो गई है। #RajasthanPunjabWaterDispute #BhagwantMann #WaterRoyalty #NDTVRajasthan #RajasthanNews #PunjabNews #FarmerProtest #WaterCrisis #PoliticalNews #BhagwantMannStatement #RiverWaterSharing