Rajasthan School List: बिन टीचर कैसे होगी पढ़ाई? | Top News | BA B.Ed admission

  • 26:35
  • प्रकाशित: फ़रवरी 20, 2026

राजस्थान की विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है, घोषणाओं की झड़ी लगी है, लेकिन प्रदेश के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी चीख-चीख कर एक ही सवाल पूछ रही हैं— कि 'बिन टीचर कैसे होगी पढ़ाई? सवाल इसीलिए भी क्योंकि आंकड़े कहते हैं कि सवा लाख पद खाली हैं, युवा सड़कों पर है और सदन में मंत्री जी कह रहे हैं कि 'नीति बन रही है'. अब जरा सोचिए उस बच्चे के बारे में, जो रोज़ सुबह इस उम्मीद में स्कूल जाता है कि आज उसे कुछ नया सीखने को मिलेगा, लेकिन उसे मिलता है एक खाली क्लासरूम और सन्नाटा है. और दूसरी तरफ वो युवा है जिसने सालों तपस्या की, डिग्रियां लीं, ताकि वो देश का भविष्य संवार सके, लेकिन आज वो जयपुर की सड़कों पर अपनी भर्ती के लिए खड़ा है. वहीं विधानसभा में हंगामा होता है, वॉकआउट भी हो जाता है, लेकिन समाधान नहीं निकलता. इसीलिए आज हम सवाल पूछेंगे— कि 'साहब, बच्चों के भविष्य से ये खिलवाड़ कब तक? ' क्या राजस्थान का युवा भर्ती के नाम पर सिर्फ तारीखों का शिकार होता रहेगा? सवाल सीधा सा है— कि जब स्कूलों में गुरु ही नहीं होगे, तो क्या स्मार्ट बोर्ड और मुफ़्त की किताबें बच्चों का भविष्य लिख देंगी? #rajasthanteacherexam #BAB.Edadmission #rajasthan #topnews #latestnews #PTETapplicationprocess

संबंधित वीडियो