राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुखद हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप में सवार 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।