Panchayat Chunav Result: खाजूवाला के 30 ग्राम पंचायतों के नतीजे जारी, मनाया जश्न । Top News

  • 2:46
  • प्रकाशित: अक्टूबर 25, 2026
राजस्थान के खाजूवाला से पंचायत चुनाव के नतीजों को लेकर बड़ी खबर है। खाजूवाला पंचायत समिति की 30 ग्राम पंचायतों के सरपंच चुनाव के परिणाम जारी हो गए हैं। देर रात तक मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों के नाम सामने आए। जीत के बाद समर्थकों ने जश्न मनाया और गांवों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। खाजूवाला पंचायत समिति में 17 केवाईडी से सरदुल सिंह धालीवाल ने सबसे अधिक मतों से जीत हासिल की। वहीं, 5 केवाईडी से रामकुमार तरवाल विजयी रहे। सियासर चौगान से खलील खान लगातार दूसरी बार सरपंच बने। आनंदगढ़ से रामी देवी, गुल्लूवाली से जगदीश सिंह, 31 केवाईटी से भूपेंद्र कुमार, 28 केजी से मनोज खिलेरी और सामरता से अब्दुल सत्तार ने जीत दर्ज की। #Khajuwala #RajasthanPanchayatElection #SarpanchElection #ElectionResult #NDTVRajasthan Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो