गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसका करीबी साथी नीरज फरीदपुरिया अमेरिका के लास वेगास से गिरफ्तार हो गए हैं. हरियाणा STF की सटीक खुफिया जानकारी पर FBI और अमेरिकी एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए यह बड़ा एक्शन लिया है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इस कट्टर विरोधी हिमांशु भाऊ को अब भारत लाने की तैयारी की जा रही है.