बांसवाड़ा में पंचायती राज चुनाव से पहले दलबदल की राजनीति तेज हो गई है, जहां तेजपुर में सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने सभी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई, जिससे चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है.शामिल होने वाले लोग पार्टी के एक्टिव मेंबर्स थे या वोटर्स, इसको लेकर चर्चा जारी है लेकिन इससे क्षेत्र का राजनीतिक माहौल गर्मा गया है.