भरतपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में ससुराल वालों द्वारा एक विवाहिता को उसके पीहर से दिनदहाड़े जबरन ऑटो में उठा ले जाने की शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. पति की मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर महिला अपने दो बच्चों के साथ पिता के घर रह रही थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए विवाहिता को ससुराल वालों के कब्जे से सुरक्षित बचा लिया है.