दिल्ली के शाहदरा इलाके के कृष्णा नगर में एक सरकारी बालिका स्कूल की 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा की स्कूल परिसर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई. पुलिस के अनुसार क्राइम टीम ने घटनास्थल को सील कर सबूत जुटाए, और वहां से तीन पन्नों का नोट बरामद हुआ, जिसकी बातें अभी सामने नहीं आई हैं. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, जबकि मामले में स्कूल की व्यवस्था और छात्रा की मानसिक स्थिति को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.