राजस्थान पंचायत चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर है। पहले चरण में चुने गए सरपंचों और वार्ड पंचों के बाद आज उपसरपंच पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रदेश की 3,314 ग्राम पंचायतों में उपसरपंच चुने जाएंगे, जिनके चुनाव में 28,682 निर्वाचित वार्ड पंच हिस्सा लेंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सुबह 10 बजे से संबंधित ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए नवनिर्वाचित सरपंच और सभी वार्ड पंचों की विशेष बैठक बुलाई जाएगी।
बैठक के दौरान उपसरपंच पद के उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यदि एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में रहते हैं, तो निर्वाचित वार्ड पंच मतदान के जरिए उपसरपंच का चुनाव करेंगे।
#RajasthanPanchayatElection #UpSarpanchElection #PanchayatChunav #RajasthanNews #WardPanch #SarpanchElection #राजस्थानपंचायतचुनाव #उपसरपंचचुनाव #ग्रामपंचायत #NDTVRajasthan
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan