Rameshwar Dudi पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से समर्थकों ने दी अंतिम विदाई! | Top News | Latest News

  • 4:23
  • प्रकाशित: अक्टूबर 04, 2025

राजस्थान की राजनीति के दिग्गज और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी लंबी बीमारी के बाद पंचतत्व में विलीन हो गए। बासठ वर्षीय किसान नेता डूडी का शुक्रवार देर रात बीकानेर में निधन हो गया था। उनके निधन से किसानों और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उन्हें कंधा दिया, वहीं आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल सहित कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डूडी को हमेशा किसानों की आवाज बुलंद करने वाले नेता के तौर पर याद किया जाएगा। 

संबंधित वीडियो