दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष और राजस्थान कांग्रेस की आज एक ऐतिहासिक महा-रैली का आयोजन किया गया है.मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR पर रोक की मांग को लेकर राजस्थान से 1 लाख से अधिक कार्यकर्ता बसों और ट्रेनों से दिल्ली पहुंचे हैं.अशोक गहलोत, सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा की मौजूदगी में यह रैली दिल्ली में राजनीतिक हलचल और सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ शुरू हो चुकी है.