Jodhpur sarpanch election violence: 150 Ballot Paper गायब, भारी पुलिस बल तैनात|Politics

  • 7:23
  • प्रकाशित: नवम्बर 01, 2026
जोधपुर के बिलाड़ा स्थित भावी ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव के दौरान बूथ संख्या 12 से मतपत्र गायब होने के बाद विवाद गहरा गया है. 2 नवंबर को दोबारा मतदान कराने के फैसले से आक्रोशित ग्रामीणों ने पिचियाक थाने का घेराव कर रात 11:30 बजे पथराव और पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी. पथराव में तीन पुलिस अधिकारी घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस को भीड़ पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और देर रात 12:30 बजे स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका.

संबंधित वीडियो