मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR पर रोक की मांग को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष और राजस्थान कांग्रेस की महा-रैली का आयोजन किया जा रहा है. कोटपुतली, बहरोड़ और नीमराना क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता और समर्थक बसों व वाहनों से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. दोपहर 1:00 बजे शुरू होने वाले विपक्ष के मार्च को देखते हुए रामलीला मैदान को 14 सेक्टर्स में बांटा गया है, 4000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं और ड्रोन व बॉडी कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जा रही है.