जयपुर DGGI ने दिल्ली पुलिस और आयकर विभाग के साथ मिलकर दिल्ली में फर्जी GST बिलिंग और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) सिंडिकेट का खुलासा किया है. तीन दिन तक चली छापेमारी में रोहिणी के एक दफ्तर से करीब 4.58 करोड़ रुपए नगद, लैपटॉप, मोबाइल, चेकबुक और दस्तावेज़ बरामद हुए हैं. जांच में RTGS के बदले व्यापारियों को नकदी लौटाने का संदिग्ध नेटवर्क सामने आया है, और बरामद पूरी रकम आयकर विभाग को सौंप दी गई है.