राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के चुनाव में अध्यक्ष पद के विरोधी प्रत्याशी धनंजय सिंह खींवसर और पराक्रम सिंह राठौड़ भवन के वास्तु दोष पर एकमत दिखे. दोनों नेताओं का मानना है कि जब से RCA इस नई बिल्डिंग में शिफ्ट हुआ है, तब से यहां लगातार उथल-पुथल और विवाद बने हुए हैं. RCA के विवादों को खत्म करने के लिए अब ज्योतिषियों से कुंडली दिखाने, वास्तु में बदलाव करने और हवन-पूजा करवाने की चर्चा हो रही है.
#rca #election