बांसवाड़ा जिले के तीनों निकाय चुनावों में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) का खाता भी नहीं खुलने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने कड़ा एक्शन लिया है। चुनावी हार, अंदरूनी खींचतान और भीतरघात को देखते हुए बांसवाड़ा की पूरी जिला कार्यकारिणी को भंग कर सभी पदाधिकारियों को पदमुक्त कर दिया गया है। साथ ही डूंगरपुर जिलाध्यक्ष को भी पद से हटा दिया गया है। देखिए NDTV की यह रिपोर्ट।