दूदू के गैजी मोड़ (NH48) पर एक ट्रेलर और स्लीपर बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब हाईवे पर यू-टर्न ले रहे एक ट्रेलर से पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्लीपर बस टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।