सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सफारी के दौरान पर्यटकों के वाहनों ने एक बाघ को चारों तरफ से घेर लिया है। फोटो और सेल्फी की होड़ में पर्यटकों और चालकों ने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए तय किए गए '30 फीट की दूरी' के नियम को पूरी तरह भुला दिया।